Sunday, March 8, 2026
Homeदेहरादूनऋषिकेश त्रिवेणी घाट में गंगा का जल स्तर बढ़ने की संभावना, पुलिस...

ऋषिकेश त्रिवेणी घाट में गंगा का जल स्तर बढ़ने की संभावना, पुलिस ने शुरू की मुनादी

Uttarakhand Rains: ऋषिकेश त्रिवेणी घाट में गंगा का जल स्तर बढ़ने की संभावना, पुलिस ने शुरू की मुनादी

ऋषिकेश : ऋषिकेश त्रिवेणी घाट में गंगा नदी का जल स्तर चेतावनी रेखा के करीब पहुंचने पर ऋषिकेश पुलिस ने त्रिवेणी घाट पर लोगों को सतर्क रहने के लिए मुनादी शुरू की है।

ऋषिकेश कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आरएस खोलिया ने बताया कि शुक्रवार को आपदा नियंत्रण कार्यालय से सूचना मिली है कि सुबह 9 बजे टिहरी डैम व श्रीनगर डैम से पानी छोड़ा जाएगा। जिससे दोपहर दो बजे तक जल का स्तर गंगा के किनारों में बढ़ जायेगा।

घाटों पर जल पुलिस की टीमें तैनात

खतरे की आशंका के मद्देनजर गंगा किनारे रहने वाले लोगों, घाटों, गंगा किनारे नहाने वालों को सतर्क करने के लिए मुनादी की जा रही है। घाटों पर जल पुलिस की टीमें भी तैनात की जा रही हैं।

त्रिवेणी घाट गंगा जलस्तर

  • 10:00AM —339.16मीटर
  • चेतावनी —– 339.50 मीटर
  • खतरा ——- 340.50 मीटर
  • 11:00AM —339.23मीटर
  • चेतावनी —– 339.50 मीटर
  • खतरा ——- 340.50 मीटर
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments