Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डऋषिकेश–बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर केदारनाथ जा रही कार को ट्रक ने मारी...

ऋषिकेश–बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर केदारनाथ जा रही कार को ट्रक ने मारी टक्कर

ऋषिकेश। ऋषिकेश– बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर शिवपुरी के समीप शुक्रवार की अलसुबह सड़क दुर्घटना में पानीपत हरियाणा निवासी तीन यात्री घायल हो गए। यह सभी एक कार में सवार होकर केदारनाथ जा रहे थे। सामने से आ रहे एक ट्रक की टक्कर से कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। कार में कुल पांच लोग सवार थे।

घायल यात्रियों को एम्स ऋषिकेश भिजवाया

जानकारी के मुताबिक बद्रीनाथ मार्ग पर शुक्रवार की सुबह करीब 4:15 बजे एक ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। सूचना पाकर शिवपुरी चौकी से पुलिस मौके पर पहुंची। कार काफी क्षतिग्रस्त हो गई थी। उपस्थित पुलिसकर्मीयों ने 108 एंबुलेंस की मदद से कार सवार की घायल यात्रियों को एम्स ऋषिकेश भिजवाया।

सभी पानीपत हरियाणा के रहने वाले

घायलों ने बताया सुबह बारिश हो रही थी। वे लोग जैसे ही शिवपुरी के पास पहुंचे तो एक मोड़ पर सामने से आ रहे ट्रक से टक्कर हो गयी । ट्रक चालक ट्रक के साथ मौके से फरार हो गया। वहीं कार को भी काफी नुकसान पहुंचा है। घायल यात्रियों में अजय (20 वर्ष), विनोद (32 वर्ष), और रंजीत ( 34 वर्ष) सभी पानीपत हरियाणा के रहने वाले हैं।

पुलिस मामले की जांच में जुट गयी 

बताया जा रहा है की मोड़ पर ट्रक ने ज्यादा कटिंग कर दी थी, इस वजह से कार और ट्रक आमने– सामने भीड़ गए। पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है। मुनिकीरेती के प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह ने बताया कि पुलिस टीम फरार ट्रक चालक और ट्रक के बारे में भी पता कर रही है। पुलिस सीसीटीवी भी खंगाल रही है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments