ऋषिकेश। कृषि उत्पादन मंडी समिति परिसर में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब फड़ लगाने वाला एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक के टावर पर चढ़ने की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची।
बताया जा रहा है कि युवक ने मंडी समिति के अधिकारियों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। इसी के विरोध में वह मोबाइल टावर पर चढ़ गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। कर्मचारी युवक को समझाने और नीचे आने के लिए मनाने में जुटे हैं। मौके पर सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई है। फिलहाल युवक को नीचे उतारने के प्रयास जारी हैं।

