Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डऋषिकेश : महापौर अनीता ममगाईं ने पार्षदों संग लगवाया दूसरा टीका

ऋषिकेश : महापौर अनीता ममगाईं ने पार्षदों संग लगवाया दूसरा टीका

ऋषिकेश। नगर निगम महापौर अनीता ममगाईं ने राजकीय चिकित्सालय में वैक्सीन की दूसरी डोज लगवायी। वह पार्षदों के साथ टीका लगवाने पहुंची। महापौर ने टीकाकरण केंद्र में उपस्थित नागरिकों को संक्रमण से सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।

उन्होंने कहा कि कोरोना की जंग में वैक्सीन सबसे बड़ा सुरक्षा चक्र है। टीका लगवाने के बाद रोग प्रतिरोधक क्षमता काफी बढ़ जाती है। आम जनता को भी बढ़ चढ़कर टीका लगवाना चाहिए। उन्होंने कहा कि कोरोना की दूसरी खतरनाक लहर के बीच जिन लोगों ने वैक्सीन लगवाई थी उनमें से अधिकांश रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ने की वजह से जिंदगी की जंग जीतने में सफल रहे। जिसे देख कह सकते हैं कि भारत में बनी वैक्सीन कितनी कारगर और सुरक्षित है।

शनिवार को सुबह 11 बजे महपौर राजकीय चिकित्सालय पहुंची, जहां उन्होंने मेडिकल स्टाफ सहित वैकसीनेशन के लिए पहुंचे लोगों की कुशलक्षेम पूछी। वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाने के उपरांत महापौर ने शहरवासियों से भी वैक्सीनेशन की अपील करते हुए कहा कि वह घबराएं नहीं, वैक्सीन लगवाएं, इससे कुछ नहीं होता है। वह भी टीका लगवाकर ठीक हैं। उन्होंने कहा कि ऋषिकेश में भी कोरोना तेजी से फैल रहा है, सभी को वैक्सीन लगवानी चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी को मास्क, सैनेटाइजर और फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा। साथ ही वैक्सीनेशन अभियान को सफल बनाना भी हम सबका कर्तव्य है तभी देश कोरोना मुक्त हो सकेगा। इस दौरान पार्षद लक्ष्मी रावत, विपिन पंत, गुरविंदर सिंह, कमलेश जैन, कमला गुनसोला ने भी टीका लगवाया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments