Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डऋषिकेश में टीकाकरण केंद्र में विधायक निधि से सिलिंडर, बैंच और शेड...

ऋषिकेश में टीकाकरण केंद्र में विधायक निधि से सिलिंडर, बैंच और शेड बनाने की घोषणा

ऋषिकेश। विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने उप स्वास्थ्य केंद्र, छिद्दरवाला में चलाए जा रहे कोरोना टीकाकरण केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने टीकाकरण केंद्र की आवश्यकता को देखते हुए विधायक निधि लगभग तीन लाख 50 हजार की लागत से केंद्र में वैक्सिनेशन को आने वाले नागरिकों के लिए टीन शेड लगाए जाने, दो ऑक्सीजन सिलिंडर एवं बैठने के लिए चार बैच देने की घोषणा की। मेडिकल स्टाफ हेमा पंत ने उन्हें अवगत किया कि टीकाकरण केंद्र पर रोज 45 वर्ष से अधिक लगभग ढाई सौ लोग को वैक्सीन का टीका लगाया जा रहा है।

छिद्दरवाला टीकाकरण केंद्र में चक जोगीवाला, जोगीवाला माफी, खैरीकला एवं साहब नगर ग्राम पंचायतों के लोग टीका लगवाने के लिए पहुंच रहे। विधानसभा अध्यक्ष ने टीकाकरण केंद्र में लोगों को मास्क पहन कर आने तथा दो गज की दूरी बनाए रखने की बात कही। साथ ही टीकाकरण केंद्र में अनावश्यक भीड़ न हो इस बात का ध्यान रखने के लिए कहा।

उन्होंने टीकाकरण की पात्रता रखने वाले प्रत्येक व्यक्ति को स्वयं के लिए, परिवार के लिए और समाज की सुरक्षा के लिए टीका लगवाने की सलाह दी। इस दौरान जोगीवाला माफी के प्रधान सोबन सिंह कैंतुरा, चक जोगीवाला के प्रधान भगवान सिंह महर, सरदार बलविंदर सिंह, रोशन कुडियाल, महिला मोर्चा की अध्यक्ष समा पवार, युवा मोर्चा के अध्यक्ष प्रिंस रावत, संतोष रावत, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अनीता राणा मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments