Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डऋषिकेश में बीच सड़क पर संघर्ष, पर्यटकों ने राफ्टिंग में प्रयुक्त होने...

ऋषिकेश में बीच सड़क पर संघर्ष, पर्यटकों ने राफ्टिंग में प्रयुक्त होने वाले चप्पू और हेलमेट से टैक्सी चालकों को जमकर पीटा

ऋषिकेश। थाना लक्ष्मण झूला क्षेत्र में बीच बाजार हरियाणा के पर्यटकों और स्थानीय टैक्सी चालकों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। सड़क पर पर्यटकों ने राफ्टिंग में प्रयुक्त होने वाले चप्पू और हेलमेट से चालकों को जमकर पीटा। मौके पर पुलिस मोजूद रही। इंटरनेट मीडिया पर बीते रविवार की यह घटना तेजी के साथ वायरल हो रही है। पुलिस का कहना है कि किसी भी पक्ष की ओर से कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

स्थानीय टैक्सी चालकों के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया
लक्ष्मण झूला के बाजार में बीते रविवार शाम हरियाणा से आठ पर्यटक यहां घूमने आए थे। जानकारी के मुताबिक सभी लोग ने यहां से चार दोपहिया वाहन किराये पर लिए और यह नीलकंठ से वापस लौट रहे थे। लक्ष्मण झूला बाजार में इनका स्थानीय टैक्सी चालकों के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया। कुछ पर्यटक के साथ चालकों की ओर से मारपीट की गई ।

हमलावरों के हाथ में डंडे भी नजर आए
बाद में हरियाणा निवासी पर्यटक के दोस्त जो आगे निकल गए थे वापस आए और उन्होंने आसपास राफ्टिंग बुकिंग अफिस के पास रखें चप्पू और हेलमेट लेकर चालकों को पीटना शरू कर दिया। सूचना पाकर चार पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे, इस दौरान हमलावरों के हाथ में डंडे भी नजर आए।

किसी भी पक्ष की ओर से शिकायत पत्र नहीं दिया गया
किसी व्यक्ति की ओर से घटना का यह वीडियो इंटरनेट मीडिया में वायरल कर दिया गया। इस मामले में लक्ष्मण झूला के थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह कुंवर ने बताया कि घटना रविवार शाम की है। इस मामले में किसी भी पक्ष की ओर से शिकायत पत्र नहीं दिया गया है। शिकायत मिलती है तो कार्रवाई होगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments