Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डऋषिकेश में भारत बंद के समर्थक बैठे धरने पर, डोईवाला में दिखा...

ऋषिकेश में भारत बंद के समर्थक बैठे धरने पर, डोईवाला में दिखा बंद का असर

ऋषिकेश। केंद्र सरकार के पारित तीन कृषि कानून बिल को वापस लेने के साथ आनलाइन व्यापार पर रोक लगाने की मांग को लेकर किसानों ने बंद का आह्वान किया है। डोईवाला आसपास क्षेत्र में बंद का व्यापक असर दिखा। किसानों के समर्थन में स्थानीय राजनीतिक, व्यापारिक संगठन सदस्य धरने पर बैठे हैं।

पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच किसानों ने प्रदर्शन किया और सभी व्यापारियों को बाजार बंद रखने के लिए धन्यवाद दिया। संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से किसी कानून के खिलाफ सोमवार को बंद का आह्वान किया गया है किसान बाहुल्य क्षेत्र डोईवाला और आसपास क्षेत्र में बंद का असर नजर आया। कांग्रेस की ओर से बंद को सक्रिय समर्थन की घोषणा की गई थी।

सोमवार की सुबह कांग्रेस के जिला कैंप कार्यालय डोईवाला में जिलाध्यक्ष गौरव चौधरी के साथ मोहित उनियाल, मनोज नौटियाल आदि ने शहीद भगत सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर बंद के समर्थन में बाजार का भ्रमण किया। किसान आंदोलन का समर्थन कर रहे हैं। तमाम किसान और अन्य लोग चौक पर धरने पर बैठे हैं। धरना सुबह आठ बजे शुरू हो गया था। धरना स्थल पर सभा का आयोजन कर वक्ताओं ने केंद्र सरकार की किसान विरोधी नीतियों को कोसा।

देश में बढ़ रही महंगाई के लिए भी केंद्र सरकार की नीतियों की निंदा की गई। धरना में गौरव चौधरी, सुरेंद्र खालसा, मोहित उनियाल, जसवंत सिंह, गुरविंदर सिंह बाबी, संगीता तोमर, मधु थापा, कासिम अली, हरवंश सिंह, शंकर सिंह कनियाल, मनोज नौटियाल, गौरव मल्होत्रा, विमल गोला, व्यापार संघ अध्यक्ष रमेश वासन, गौरव मल्होत्रा, इंद्रजीत सिंह, गंगाधर नौटियाल, उमेद बोरा, सरदार कृष्ण सिंह, अब्दुल रज्जाक, सागर मनवाल, हरेंद्र बालियान, जसप्रीत सिंह, जाहिद अंजुम, सुभाष बालियान, नागेंद्र लोधी शामिल हुए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments