Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डएक से पांचवीं तक के बच्चों के लिए 21 सितंबर से खुलेंगे...

एक से पांचवीं तक के बच्चों के लिए 21 सितंबर से खुलेंगे स्कूल

उत्तराखंड में आगामी 21 सितंबर से कक्षा से एक से पांचवीं तक के सभी स्कूल खोल दिए जाएंगे। यह बात शुक्रवार को शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने कही है।

स्कूल एसोसिएशन की ओर से की जा रही थी मांग
बता दें कि प्रदेश में पूर्व में ही माध्यमिक स्कूल खुल चुके हैं। जिसके बाद जूनियर हाईस्कूलों को भी खोल दिया गया था। लेकिन अभी भी एक से पांचवीं कक्षा तक के स्कूल बंद चल रहे थे। स्कूल एसोसिएशन की ओर से इन्हें खोले जाने की मांग की जा रही थी।

कोरोना संक्रमण के बढ़ने की वजह से कक्षा एक से पांचवीं कक्षा तक के बच्चों को स्कूल नहीं बुलाया जा रहा था। अब 21 सितंबर से प्राथमिक कक्षा भी विधिवत शुरू की जाएंगी। कोरोना काल में प्रदेश में पहली बार कक्षा एक से पांचवीं तक के विद्यालय खुलने जा रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments