Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डएनएचएम कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार से अस्पतालों में परेशानी

एनएचएम कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार से अस्पतालों में परेशानी

एनएचएम कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार से अस्पतालों में परेशानी

देहरादून। वेतन, बीमा , सामाजिक सुरक्षा, इपीएफ समेत अन्य मांगों के पूरा न होने पर आक्रोशित एनएचएम कर्मचारियों ने अस्पतालों में शुक्रवार को कार्य बहिष्कार किया। उन्होंने कहा कि यदि मांगें नहीं मानी गई तो 12 जून को एमडभ् एनएचएम का घेराव करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष सुनील भंडारी, प्रदेश अपाध्यक्ष डाॅ. रमिन्दर सिंह ने बताया कि प्रदेशभर मेंु शुक्रवार को सभी अस्पतालों एवं कार्यालयों में कार्य बहिष्कार किया गया। शासन, निदेशक स्तर पर उनकी मांगों पर अमल नहीं होने से आक्रोश है। देहरादून के जिला अस्पताल कोरोनेशन में कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार, जिससे लैब, डीआईसी, टीबी कार्यक्रम, वार्डों कार्यालय, ओपीडी में कार्य बाधित रहीा । इमरजंसी में बहिष्कार नहीं किया गया। इस दौरान सुषमा मल्होत्रा, जगमाया, काजल, आरती, मनीष तोमर? सोवित, अंजनेत, गौरव, अमित वर्मा आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments