Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डएनीमल में नजर आएंगी उत्तराखंड की तृप्ति, बॉलीवुड के बड़े सितारों के...

एनीमल में नजर आएंगी उत्तराखंड की तृप्ति, बॉलीवुड के बड़े सितारों के साथ करेंगी काम

देहरादून। उत्तराखंड की बेटी अभिनेत्री तृप्ति डिमरी अभिनेता रणबीर कपूर के साथ बॉलीवुड फिल्म एनीमल में नजर आएंगी। फिल्म में अनिल कपूर, बॉबी देओल, परिणीति चोपड़ा भी अभिनय करेंगे। फिल्म में अभिनेत्री सारा अली खान को रिप्लेस कर तृप्ति का नाम फाइनल हुआ है। अप्रैल से शूटिंग होने के बाद इसी वर्ष फिल्म रिलीज की उम्मीद जताई जा रही है। 

वर्ष 2017 में निर्देशक श्रेयस तलपड़े की फिल्म पोस्टर ब्वॉयज, 2018 में साजिद अली खान की लैला मजनू, 2020 में अनविता दत्त गुप्तन की ‘बुलबुल’ में अभिनय कर चुकी तृप्ति को अब नए वर्ष में निर्देशक संदीप वांगा रेड्डी की फिल्म ‘एनीमल’ में अभिनय का मौका मिला है। तृप्ति के पिता दिनेश डिमरी ने बताया कि मुंबई में इस फिल्म के अलावा भी अन्य तीन प्रोजेक्ट पर कार्य चल रहा है। व्यस्त होने के चलते छह महीने से तृप्ति मुंबई में ही है। उत्तराखंड आने को लेकर उन्होंने कहा कि समय मिलते तृप्ति उत्तराखंड भी आएगी।

बुलबुल’ के लिए मिल चुका अवॉर्ड

फिल्मफेयर की ओर से बीते दिसंबर में मुंबई में आयोजित फ्लाईएक्स फिल्मफेयर ओटीटी अवॉर्ड में तृप्ति डिमरी को फिल्म ‘बुलबुल’ के लिए ‘बेस्ट एक्ट्रेस इन ओरिजिनल फिल्म फीमेल’ का अवॉर्ड मिल चुका है। अवॉर्ड के लिए वर्ष 2020 में रिलीज हुई फिल्मों को चुना गया था।

पोस्टर ब्वॉयज से करियर की शुरुआत 

फिल्म पोस्टर ब्वॉयज से अपने करियर की शुरुआत करने वाली तृप्ति डिमरी मूल रूप से रुद्रप्रयाग जनपद के नाग ककोड़खाल निवासी हैं। इनका परिवार दिल्ली में रहता है। तृप्ति ने 2017 में श्रेयस तलपडे की कॉमेडी फिल्म पोस्टर ब्वॉयज से करियर की शु़रुआत की थी। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments