Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डएफआरआई परिसर में नेफेड बाजार का उद्वाटन

एफआरआई परिसर में नेफेड बाजार का उद्वाटन

एफआरआई परिसर में नेफेड बाजार का उद्घाटन

देहरादून। एफआरआई परिसर में गुरूवार को नए ‘नेफेड बाजार रिटेल स्टोर का उद्वाटन किया गया। इसमें कम कीमतों पर प्रीमियम गुणवत्ता वाले उत्पाद उपलब्ध होंगे।

भारतीय वानिकी परिषद अनुसंधान और शिक्षा ‘‘आईसीएफआरई’’ के महानिदेशक एएस रावत, वन अनुसंधान संस्थान ‘‘एफआरआई’’ की निदेशक डाॅ. रेणु सिंह, नेफेड के प्रबधं निदेशक राजबीर सिंह ने इसका उद्वाटन किया। नेशनल एग्रीकल्चरल कोआॅपरेटिव मार्केटिंग फेडरेशन आॅफ इंडिया लिमिटेड ‘‘नेफेड’’ के जनरल मैनेजर अमित गोयल ने बताया कि यहां दैनिक जरूरत की वस्तुएं उपलब्ध रहेंगी। नेफेड बाजार से होम डिलीवरी की सुविधा भी उपलब्ध है। नेफेड बाजार में बन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडकट के तहत भी उत्पाद रखे गए हैं। जैविक के अलावा मिलेट ‘‘मोटा अनाज’’ के उत्पाद उपलब्ध हैं। देशभर के विभिन्न मिलेट स्टार्टअप से इनकी खरीद की जाती है। नेफेड उत्तराखंड के शाखा प्रबंधक अमित शुक्ला ने बताया कि नेफेड की स्थापना किसानों को सीधा लाभ पहुंचाने और कृषि उपज के सहकारी विपणन को बढावा देने के उद्देश्य से 1958 में हुई थी। वर्तमान में उत्तराखंड में दो प्रतिष्ठित संस्थानों में नेफेड बाजार है। इसमें एफआरआई देहरादून और एलबीएस एकेडमी मसूरी शामिल है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments