Saturday, March 7, 2026
Homeदेहरादूनएफआरआई में 9 नवंबर को होगा रजत जयंती समारोह, प्रधानमंत्री मोदी होंगे...

एफआरआई में 9 नवंबर को होगा रजत जयंती समारोह, प्रधानमंत्री मोदी होंगे मुख्य अतिथि

देहरादून। उत्तराखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती के उपलक्ष्य में नौ नवंबर को वन अनुसंधान संस्थान (एफआरआई) में भव्य समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम राज्य स्थापना की 25 वर्ष की गौरवशाली यात्रा का मुख्य आयोजन होगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को विधानसभा के विशेष सत्र में भाग लेने के बाद सीधे एफआरआई पहुंचकर समारोह की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने आयोजन स्थल, सुरक्षा व्यवस्था, दर्शक दीर्घा, यातायात प्रबंधन, सांस्कृतिक मंच और स्वागत व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की।

मुख्यमंत्री ने दिए सख्त निर्देश – गरिमामय और व्यवस्थित हो आयोजन

मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राज्य स्थापना दिवस का यह ऐतिहासिक अवसर गरिमामय, प्रेरणादायक और पूर्ण रूप से सुव्यवस्थित तरीके से मनाया जाए। उन्होंने कहा कि एफआरआई में होने वाला यह समारोह उत्तराखंड की 25 वर्ष की विकास यात्रा, संघर्ष और उपलब्धियों का प्रतीक होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सान्निध्य में आयोजित यह कार्यक्रम प्रदेश के लिए प्रेरणादायक और ऐतिहासिक अवसर बनेगा।

जिलों में भी होंगे राज्य स्थापना दिवस के कार्यक्रम

एफआरआई में मुख्य आयोजन के साथ-साथ प्रदेश के सभी जिलों में भी राज्य स्थापना दिवस पर राज्य स्तरीय कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इन कार्यक्रमों के माध्यम से प्रदेश की जनता को उत्तराखंड के 25 वर्ष की उपलब्धियों और भविष्य की दिशा से अवगत कराया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments