Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डएम्स ऋषिकेश में ब्लैक फंगस संक्रमित दो मरीजों की मौत, अब तक...

एम्स ऋषिकेश में ब्लैक फंगस संक्रमित दो मरीजों की मौत, अब तक आ चुके 110 केस

ऋषिकेश। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ऋषिकेश में ब्लैक फंगस (म्यूकोर माइकोसिस) संक्रमित दो गंभीर मरीजों की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। एम्स में इस बीमारी से मरने वाले मरीजों की संख्या नौ हो गई है।

एम्स ऋषिकेश के जनसंपर्क अधिकारी हरीश मोहन थपलियाल ने बताया कि एम्स में अब तक ब्लैक फंगस संक्रमित कुल 110 केस आ चुके हैं। इनमें से उपचार के दौरान सात गंभीर मरीजों की मृत्यु पूर्व में हुई है। गुरुवार को दो गंभीर मरीज देहरादून उत्तराखंड निवासी एक 60 वर्षीय पुरुष व बिजनौर उत्तर प्रदेश निवासी 58 वर्षीय पुरुष की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। अस्पताल से अभी तक दो मरीजों को उपचार के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है।अब एम्स अस्पताल में म्यूकोर माइकोसिस के शेष 99 मरीज भर्ती हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments