Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डएम्स के दो एंबुलेंस यूनियनों की होड़ में मरीज की मौत, सड़क...

एम्स के दो एंबुलेंस यूनियनों की होड़ में मरीज की मौत, सड़क पर रोते- बिलखते रहे परिजन

एम्स के दो एंबुलेंस यूनियनों के बीच होड़ के चलते एक पेशेंट की मौत हो गई है दोनों यूनियनों ने एक दूसरे के खिलाफ कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है। ऋषिकेश एंबुलेंस यूनियन के पदाधिकारियों का कहना है कि मरीजों को लाने ले जाने के लिए दोनों यूनियनों के लिए एक दिन छोड़कर दूसरा दिन नियत किया गया है।

आज उनके लिए दिन नियत था, लेकिन जय गुरुदेव यूनियन ने एम्स से एक मरीज को उठाया जो कई दिनों से एम्स में भर्ती था। ऑक्सीजन सपोर्ट रखे गए मरीज को पटियाला ले जाना था, लेकिन जय गुरुदेव एंबुलेंस यूनियन ने मरीज को बिना ऑक्सीजन वाली एंबुलेंस में शिफ्ट किया था।

अचानक वहां पहुंचे ऋषिकेश एंबुलेंस के पदाधिकारियों ने जब इसका विरोध जताया तो दोनों में विवाद हो गया। मरीज की मौत से परिजन सड़क पर बिलखते रहे। आसपास के लोगों ने परिजनों को ढांढस बंधाया। वहीं दूसरी तरफ ऋषिकेश एंबुलेंस सेवा यूनियन के पदाधिकारी ने गुरुदेव एंबुलेंस यूनियन की एक महिला पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। दोनों पक्षों ने एक दूसरे खिलाफ कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments