Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डएम्स में पिछले चौबीस घंटों में चार कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत

एम्स में पिछले चौबीस घंटों में चार कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत

ऋषिकेश। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान(एम्स) ऋषिकेश में पिछले 24 घंटे में विभिन्न बीमारियों से ग्रसित चार कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो गई है। एम्स के जनसंपर्क अधिकारी हरीश मोहन थपलियाल ने बताया कि बरला मुजफ्फनगर, यूपी निवासी निवासी 65 वर्षीय पुरुष जो कि बीती 21 अगस्त को एम्स ऋषिकेश आया था, जो कि स्वास रोगी था। उसे पिछले सात दिनों से सांस लेने में तकलीफ की शिकायत थी, जिनका कोरोना सैंपल पॉजिटिव पाया गया था, लिहाजा उन्हें कोविड आइसीयू में भर्ती किया गया, जहां बीते सोमवार को उक्त व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई।

वहीं, दूसरा मामला पूर्वीनाथ नगर, हरिद्वार निवासी 51 वर्षीय बुजुर्ग जो कि हाईपरटेंशन, डायबिटीज से ग्रसित था। इस व्यक्ति को पिछले कुछ दिनों से बुखार और सांस लेने में तकलीफ की शिकायत थी। इस मरीज को बीते सोमवार को एम्स में भर्ती किया गया था, जिसकी सैंपल रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई थी। उसे फिलहाल, कोविड वॉर्ड आइसीयू में रखा गया था, जहां उसकी देरशाम उपचार के दौरान मौत हो गई।

तीसरा मामला अपर रोड, हरिद्वार निवासी 58 वर्षीय बुजुर्ग का है। वो किडनी के रोग ग्रसित थे। उन्हें पिछले दो माह से सांस लेने में तकलीफ और खांसी की शिकायत थी। इस शख्स को बीती 21 अगस्त को एम्स में भर्ती किया गया था, जहां उसकी कोविड सैंपल रिपोर्ट पॉजिटिव पाए जाने पर उसे कोविड वॉर्ड में रखा गया था। यहां बीते सोमवार देरशाम उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।

वहीं, भीरवाली हरिद्वार निवासी 51 वर्षीय शख्स को चार दिनों से बुखार, सांस लेने में तकलीफ, खांसी और पिछले दो दिनों से पेट दर्द की शिकायत पर बीती 16 अगस्त को एम्स में भर्ती किया गया था। उसे पहले से ही हाईपरटेंशन और डायबिटीज से ग्रसित था। उसकी किडनी में चोट और थ्रोम्बोसिस पाया गया। कोविड सैंपल पॉजिटिव पाए जाने पर उसे कोविड वॉर्ड आइसीयू में रखा गया था, जहां सोमवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments