Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधएसएसपी रावत सख्त-उत्पाती,हुड दंगियो के लिए हवालात तैयार।

एसएसपी रावत सख्त-उत्पाती,हुड दंगियो के लिए हवालात तैयार।

नववर्ष के अवसर पर उत्पतियो व हुड़दंग मचाने वालो के लिए राजधानी के हवालात सज गए है।सख्त एसएसपी योगेंद्र रावत ने दो टूक मातहतों को ऐसो को जेल भेजने के निर्देश दिए है। सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा गोष्टी आयोजित कर अधिकारियों को दिए गए निर्देश

नववर्ष के अवसर पर हुड़दंग करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध की जाएगी कड़ी कार्रवाई

गाड़ियों में डी0जे0 इत्यादि का प्रयोग कर सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध करवाई करने हेतु सभी थाना क्षेत्रों में नियुक्त की जाएंगी मोबाइल वैन

सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत संपूर्ण नगर क्षेत्र को 06 जोन तथा 11 सेक्टर में किया गया विभाजित

दिनांक 31-12-20 की पूर्व संध्या तथा दिनांक 01-01-2021 को नववर्ष के अवसर पर भारी संख्या में पर्यटकों के देहरादून तथा मसूरी पहुचने की संभावना के दृष्टिगत शांति/सुरक्षा तथा यातायात व्यवस्था बनाये रखने हेतु जनपद पुलिस द्वारा की गयी तैयारियो की समीक्षा हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पुलिस कार्यालय देहरादून में जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारियों व थाना प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित की गयी। गोष्ठी के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा नववर्ष के अवसर पर पुलिस द्वारा किये गये सुरक्षा प्रबन्धों तथा यातायात व्यवस्था हेतु बनाये गये यातायात प्लान की समीक्षा की गयी। इस दौरान महोदय द्वारा उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि नववर्ष की पूूर्व संध्या तथा नववर्ष के अवसर पर देहरादून तथा मसूरी के पर्यटक स्थलों जहां भारी संख्या में लोगों के एकत्रित होने की संभावना हो वहां सुरक्षा के समुचित प्रबन्ध सुनिश्चित किये जाये साथ ही बाहर से आने वाले पर्यटकों के वाहनों को यातायात प्लान के अनुरूप पूर्व में निर्धारित किये गये रूट से ही जाने की अनुमति दी जाये साथ ही वाहनों की पार्किग हेतु चिन्हित किये गये स्थानों पर वाहनों को पार्क कराया जाये। इसके अतिरिक्त सभी थाना प्रभारी अपने-अपने थाना क्षेत्र में एक मोबाइल वैन नियुक्त कर उसमें समुचित संख्या में पुलिस बल की नियुक्ति करेगे। उक्त मोबाइल वैन में नियुक्त पुलिस बल नियमित रूप से क्षेत्र में भ्रमणशील रहते हुये ऐसे पर्यटक , जो सार्वजनिक स्थानों पर अपने वाहनो में डी0जे0 इत्यादि बजाकर अराजकता फैलाने/हुडदंग करने का प्रयास करे, उनके विरूद्ध कडी कार्यवाही करना सुनिश्चित करेगे। इसके अतिरिक्त सार्वजनिक स्थानों होटलों तथा बार ,रेस्टोरेंट आदि में सामुहिक कार्यक्रम आयोजित न किये जाने से सम्बधिंत प्रशासन द्वारा दिये गये आदेशों का सभी थाना प्रभारी कडाई से अनुपालन कराना सुनिश्चित करेगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments