Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डऐतिहासिक झंडे जी का आरोहण के साथ ही झंडा मेला शुरू

ऐतिहासिक झंडे जी का आरोहण के साथ ही झंडा मेला शुरू

देहरादून। प्रेम, सद्भावना व आस्था का प्रतीक ऐतिहासिक श्रीझंडे जी का आरोहण के साथ ही दो दिवसीय सूक्ष्म झंडा मेला शुरू हो गया। दोपहर दो बजकर 10 मिनट पर श्रीगुरुराम राय दरबार साहिब के सज्जादानशीन श्रीमहंत देवेंद्र दास महाराज के सानिध्य में श्री झंडेजी का आरोहण किया गया। सुबह आठ बजे से श्रीझंडे जी को उतारा गया। इसके बाद सेवकों द्वारा दूध, दही, घी, मक्खन, गंगाजल से श्रीझंडे जी को स्नान कराया।  10 बजे से श्रीझंडे जी (पवित्र ध्वज दंड) पर गिलाफ चढ़ाने का काम शुरू हुआ। दोपहर 12 बजे से डेढ़ बजे के बीच झंडे जी का विधिवत आरोहण शुरू हुआ। दो बजकर 10 मिनट पर श्री दरबार साहिब के सज्जादानशीन महंत श्री देवेंद्र दास महाराज के सानिध्य में श्री झंडेजी का आरोहण हुआ। विभिन्न राज्यों के पहुंची संगत ने गुरु महाराज के जयकारे लगाए। इसके बाद संगत श्री महंत देवेंद्र दास महाराज का आशीर्वाद लेकर वापस लौटी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments