Sunday, March 8, 2026
Homeदेहरादूनऔली ने ओढ़ी बर्फ की चादर, शुरू हुआ पर्यटकों के आने का...

औली ने ओढ़ी बर्फ की चादर, शुरू हुआ पर्यटकों के आने का सिलसिला


औली । विश्व प्रसिद्ध पर्यटक स्थल औली की वादियां बर्फबारी से लकदक हो गई हैं। यहां के खूबसूरत नजारे देखते ही बन रहे हैं।

आज तड़के यहां अच्छी बर्फबारी हुई। जिससे यहां एक फीट तक बर्फ जाम हो गई है। बर्फबारी की खबर सुनते ही यहां पर्यटकों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है।

वहीं बर्फ से लकदक औली में 31 दिसंबर के जश्न के लिए पर्यटकों की बुकिंग फुल हो चुकी है। वहां पर जीएमवीएन के गेस्ट हाउस और हट सभी 20 दिसंबर से पांच जनवरी तक बुक हैं।

पिछले कुछ वर्षों से औली में बर्फबारी देर से हो रही थी, लेकिन इस साल नवंबर के अंत में ही वहां पर कई फीट बर्फ पड़ गई।

इस समय स्थिति यह है कि औली के क्लीफ टॉप के ऊपर ढाई से तीन फीट तक बर्फ जमी है। यहां हर दिन बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments