Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डऔली में फरवरी में होंगे राष्ट्रीय शीतकालीन खेल, दूसरी बार मेजबानी करेगा...

औली में फरवरी में होंगे राष्ट्रीय शीतकालीन खेल, दूसरी बार मेजबानी करेगा उत्तराखंड

देहरादून : देश व प्रदेश में साहसिक खेलों को बढ़ावा देने के लिए चमोली जिले के औली में दो से पांच फरवरी तक राष्ट्रीय शीतकालीन खेलों का आयोजन किया जाएगा। पर्यटन विभाग ने इसके लिए कमर कस ली है। उत्तराखंड समेत विभिन्न राज्यों की टीमें इसमें हिस्सा लेंगी।

उत्तराखंड इस आयोजन की मेजबानी करने के लिए पूरी तरह तैयार
पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि उत्तराखंड इस आयोजन की मेजबानी करने के लिए पूरी तरह तैयार है। बताया कि राष्ट्रीय शीतकालीन खेलों में अंतरराष्ट्रीय स्की महासंघ (एफआइएस) द्वारा अनुमोदित रेसिंग स्कीइंग का आयोजन भी प्रस्तावित है।

पुरुष और महिला दोनों वर्ग के खिलाड़ी लेंगे हिस्सा
नेशनल स्कीइंग चैंपियनशिप-2023 में चार इवेंट होंगे। इनमें पुरुष और महिला दोनों वर्ग के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इसके अलावा हिमालयन ट्राफी 2023 के तहत सात और आठ फरवरी को पुरुषों और महिलाओं के लिए एफआइएस द्वारा स्वीकृत जाइंट सलालम रेस का भी आयोजन किया जाएगा।

सभी मानकों और मानदंडों पर खरा उतरा है औली
बताया कि एफआइएस किसी भी सेंटर को तभी मंजूरी देता है, जब वह अंतरराष्ट्रीय मानदंडों और मानकों से मेल खाता है। औली इनके सभी मानकों और मानदंडों पर खरा उतरा है।

पर्यटन विभाग द्वारा औली के लिए एक मास्टर प्लान भी तैयार किया है, जिसे कैबिनेट स्वीकृति के लिए भेजा गया है। इसके अलावा औली में 3.5 किलोमीटर रेसिंग ढलान का निर्माण भी किया जाना प्रस्तावित है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments