Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डकई जगह बारिश का येलो अलर्ट, बदरीनाथ हाईवे बंद, रानीपोखरी पुल पर...

कई जगह बारिश का येलो अलर्ट, बदरीनाथ हाईवे बंद, रानीपोखरी पुल पर फिर आवाजाही बाधित

देहरादून। उत्तराखंड के कुमाऊं और गढ़वाल क्षेत्रों में आज भी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में देहरादून, नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं तेज गर्जना के साथ भारी बारिश के आसार जताए हैं। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट भी जारी कर दिया गया है। राजधानी दून व आसपास के इलाकों में एक या दो दौर की भारी बारिश हो सकती है। वहीं, बारिश के बाद ऋषिकेश के रानीपोखरी में देर रात जाखन नदी में पानी फिर बढ़ गया। जिससे आवाजाही बंद हो गई है।

मौसम विभाग के अलर्ट के बाद जिलाधिकारी डॉ. आर राजेश कुमार ने आपदा प्रबंधन से जुड़े सभी विभागों के अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों को स्थिति पर पैनी नजर रखने और अपने-अपने क्षेत्रों में उपस्थित रहने की हिदायत दी है। उन्होंने आपदा की खबर मिलने पर तत्काल राहत कार्रवाई करने को कहा है।

साथ ही उप जिलाधिकारियों को अपने अपने क्षेत्रों में रहने और क्षेत्रीय लेखपालों से जानकारियां हासिल करने की हिदायत दी है। जिलाधिकारी ने आपदा प्रबंधन में लापरवाही मिलने पर संबंधित विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी है। राजधानी दून व आसपास के इलाकों में सोमवार शाम से मंगलवार तड़के तक बारिश हुई।

बदरीनाथ हाईवे बंद, यमुनोत्री हाईवे खुला
सोमवार देर रात से बारिश के बाद सुबह यमुनोत्री हाईवे धरासू बैंड और पालीगाड़ के पास मलबा आने से बंद हो गया था। करीब तीन घंटे बाद हाईवे को सुचारू कर दिया गया है। लेकिन दलदल के साथ ही पत्थरो के गिरने के कारण आवाजाही जोखिम भरी बनी हुई है। वहीं, बदरीनाथ हाइवे देर रात से पगलनाला में मलबा आने से बंद है। एनएच की जेसीबी मशीनें हाईवे को खोलने में जुटी हैं। 

जाखन नदी पर बने पुल पर आवाजाही फिर बाधित
बारिश के बाद ऋषिकेश के रानीपोखरी में देर रात जाखन नदी में पानी फिर बढ़ गया। जिससे जाखन नदी पर बने अस्थायी पुल पर आवाजाही फिर बाधित हो गई है। जानकारों के मुताबित पानी पुल के ऊपर से बहने लगा जिससे वहां पेड़ बहकर आ गए। जिससे मार्ग बाधित हो गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments