Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डकई जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बदरीनाथ और केदारनाथ हाईवे समेत...

कई जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बदरीनाथ और केदारनाथ हाईवे समेत कई जगह सड़कें बंद

देहरादून। उत्तराखंड में लगातार तीन दिन से जारी बारिश मंगलवार को राजधानी देहरादून समेत कुछ जगहों पर थमी है, लेकिन कई जिलों में बारिश का दौर जारी है। वहीं, मौसम विभाग ने आज बागेश्वर, नैनीताल और पिथौरागढ़ जिले में भारी बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि 21 और 22 जुलाई को भी नैनीताल और पिथौरागढ़ जिले के लिए बारिश की चेतावनी देते हुए यलो अलर्ट जारी किया गया है।

रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड और बदरीनाथ हाईवे बंद
लगातार हो रही बारिश के कारण रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राजमार्ग पर अचानक भूस्खलन हो गया। रास्ते पर मलबा आने से हाईवे बंद हो गया है। वहीं, तोताघाटी  व इसके आस-पास अन्य जगहों पर भी बोल्डर और मलवा आने से बदरीनाथ हाईवे बंद है। मलबा हटाने के लिए चार जेसीबी मशीनें कार्यरत हैं। 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments