Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डकपिल हत्याकांड का खुलासा, प्रेमिका ने भाई संग मिलकर की हत्या, प्यार...

कपिल हत्याकांड का खुलासा, प्रेमिका ने भाई संग मिलकर की हत्या, प्यार में धोखा मिलने पर लिया इंतकाम

मसूरी में हाल ही में हुई यूपी पुलिस के एसआई के बेटे कपिल की हत्या के मामले का मंगलवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया। प्यार में धोखा मिलने पर कपिल की प्रेमिका ने ही अपने भाई के साथ मिलकर उसकी हत्या की थी। एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि पुलिस ने हत्यारोपी कपिल की प्रेमिका और उसके सगे भाई को गिरफ्तार कर लिया है।

बता दें कि 10 सितंबर को मसूरी के भट्टा गांव के एक होम स्टे के कमरे में कपिल का शव मिला था। एक दिन पहले कपिल अपनी प्रेमिका कुदरत और उसके भाई अब्दुल्ला के साथ वहां आकर ठहरा था।

कुदरत और कपिल काफी समय से एक दूसरे से प्यार करते थे। कुदरत का कहना है कि कपिल ने उससे शादी का वादा किया था, लेकिन कुछ समय पहले ही उसने कुदरत को मना कर दिया। कहने लगा कि शादी गह घरवालों की मर्जी से करेगा।

गहरी नींद में सोया तो रेत दिया गला
इस पर कुदरत गुस्सा हो गई और उसने अपने भाई को यह बात बताई। दोनों ने कपिल को मारने की योजना बना ली। नौ सितंबर को दोनों भाई बहन कपिल को हरिद्वार से उसकी गाड़ी में लेकर आए। तीनों एक कमरे में सो गए। सुबह करीब चार बजे जब कपिल गहरी नींद में सो गया तो अब्दुल्ला ने चाकू से उसकी गर्दन काट दी। इसके बाद दोनों कपिल की कार लेकर हरिद्वार आ गए। यहां कार खड़ी करने के बाद वे दिल्ली चले गए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments