Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डकांग्रेस अध्यक्ष माहरा ने प्रधानमंत्री के नाम लिखी चिट्ठी

कांग्रेस अध्यक्ष माहरा ने प्रधानमंत्री के नाम लिखी चिट्ठी

देहरादून। राहुल गांधी की संसद सदस्यता मामले में जारी जय भारत सत्याग्रह के क्रम में कांग्रेस ने अब ‘आज की चिट्ठी’ अभियान शुरू किया है। शनिवार को अभियान की शुरूआत करते हुए, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने प्रधानमंत्री के नाम पत्र जारी चिट्ठी में संविधान, लोकतंत्र और सामाजिक सद्भव की रक्षा के प्रति खुद की प्रतिबद्वता व्यक्त की है।

कांग्रेस भवन में अभियान की शुरूआत करते हुए करन माहरा ने बताया कि कांग्रेस कार्यकर्ता आगामी 30 अप्रैल तक रोज एक चिट्ठी जारी करेंगी। जिसमें देश और प्रदेश के ज्वलंत विषय शामिल होंगे। देश के मुद्दों से संबंधित चिट्टी प्रधानमंत्री को भेजी जाएगी, जबकि प्रदेश के मुद्दों पर जनता के बीच जाएंगे। इसके बाद 14 अप्रैल से विवादित बोल वाले भाजपा नेताओं के खिलाफ तहरीर दी जाएगी। जबकि 25 से 30 अप्रैल के बीच देहरादून में प्रदेश स्त्रीय रैली आयोजित की जाएगी। माहरा ने कहा कि अभियान के जरिए कांग्रेस चाहती है कि समाज में असली मुद्दों पर भी चर्चा हो, इसलिए लोग भी इस अभियान में शामिल हों। इस मौके पर अनुशासन समिति के अध्यक्ष नवप्रभात, मुख्य प्रवक्ता गरिमा दसौनी, प्रदेश महामंत्री वीरेंद्र पोखरियाल, शीश्पाल सिंह बिष्ट, मसपचेंद्र सिंह, महानगर अध्यक्ष जसविंदर गोगी उपस्थित हुए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments