Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डकांग्रेस की महिला नेता पर मुकदमा करने पर गुस्सा, दून में सरकार...

कांग्रेस की महिला नेता पर मुकदमा करने पर गुस्सा, दून में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

देहरादून। कांग्रेस ने गुरुवार को भाजपा सरकार के खिलाफ दून में प्रदर्शन किया। कांग्रेस की प्रवक्ता गरिमा दसौनी पर मुकदमा दर्ज करने के खिलाफ नाराजगी जताई। इस दौरान पूर्व मंत्री बंशीधर भगत के बयान की भी निंदा की।

महानगर अध्यक्ष जसविंदर सिंह गोगी ने कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकाण्ड पर भाजपा की महिला नेता चुप्प हैं। भाजपा नेता बंशीधर भगत ने हिन्दू देवी-देवताओं के अपमान का बयान दिया है। महिला अधिकारों तथा जनहित के मुद्दों के प्रति मुखर प्रदेश कांग्रेस की प्रवक्ता गरिमा दसौनी की आवाज को सत्ता के बल पर दबाने का प्रयास किया जा रहा है। इसे लेकर कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। एस्लेहॉल चौक पर भाजपा सरकार का पुतला दहन किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments