Monday, March 9, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डकांग्रेस ने सर्विस वोटर के मतदान पर उठाए सवाल

कांग्रेस ने सर्विस वोटर के मतदान पर उठाए सवाल

सर्विस वोटर के मतदान में मिल रही शिकायतों पर कांग्रेस ने पुनर्मतदान की माँग की है। गुरुवार को प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल जे नेतृत्व में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या को ज्ञापन दिया। गोदियाल ने कहा कि अभी हाल में एक वीडियो सामने आया है। इसमे खुलेआम मतदान प्रक्रिया की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।

कुछ लोग खुद ही कई कई लोगों के वोट डाल रहे हैं। इस वीडियो की वजह से पूरी प्रकिया ही सवालों के घेरे में आ चुकी है। इसी प्रकार कार्मिकों, बुजुर्ग, दिव्यांगों के वोट में भी बड़े पैमाने पर धांधली की शिकायतें मिल रही हैं। चूंकि निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता छिन्न-भिन्न हो चुकी है। इसलिए सर्विस वोटर का मतदान दोबारा कराया जाए। प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश महामंत्री संगठन मथुरादत्त जोशी, प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार, प्रदेश सचिव राजेश चमोली आदि शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments