Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डकांग्रेस में शामिल हुए धन सिंह नेगी, किशोर उपाध्याय पर लगाया संगीन...

कांग्रेस में शामिल हुए धन सिंह नेगी, किशोर उपाध्याय पर लगाया संगीन आरोप

देहरादून। उत्तराखंड भाजपा और कांग्रेस में प्रत्याशियों की सूची जारी होने के बाद असंतोष थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार को भाजपा के दो विधायकों ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इसमें टिहरी और रुद्रपुर के विधायक शामिल हैं। टिहरी से विधायक धन सिंह नेगी ने गुरुवार को कांग्रेस ज्वाइन कर ली है।

‘किशोर ने टिहरी सीट का टिकट करोड़ों रुपए में खरीदा’
गुरुवार को कांग्रेस में शामिल हुए धन सिंह नेगी ने भाजपा के टिहरी प्रत्याशी और पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय पर संगीन आरोप लगाया है। धन सिंह का आरोप है कि किशोर ने टिहरी सीट का टिकट करोड़ों रुपए में खरीदा है। वहीं किशोर उपाध्याय को कांग्रेस ने बुधवार को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया था। जिसके बाद वह गुरुवार को भाजपा में शामिल हो गए और पार्टी ने उन्हें टिहरी सीट पर प्रत्याशी घोषित किया। 

चौबट्टाखाल सीट पर कांग्रेस में घमासान
पौड़ी की विधानसभा चौबट्टाखाल में कांग्रेस में घमासान मच गया है। यहां राजपाल बिष्ट के समर्थन में सतपुली नगर, द्वारीखाल, पोखड़ा, एकेश्वर कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्षों ने कार्यकारिणी सहित इस्तीफा दिया है। इस सीट पर कांग्रेस ने पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष केशर सिंह नेगी को प्रत्याशी बनाया है। जिससे कार्यकर्ताओ में आक्रोश है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments