Monday, July 27, 2026
Homeदेहरादूनकांवड़ यात्रा: देहरादून को जाम से बचाने के लिए ट्रैफिक पुलिस का...

कांवड़ यात्रा: देहरादून को जाम से बचाने के लिए ट्रैफिक पुलिस का विशेष प्लान, कांवड़ वाहनों का शहर में प्रवेश रहेगा प्रतिबंधित

देहरादून। कांवड़ यात्रा के दौरान देहरादून शहर को जाम से बचाने के लिए यातायात पुलिस ने विशेष ट्रैफिक प्लान तैयार किया है। योजना के तहत कांवड़ यात्रियों के वाहनों को शहर में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। पांवटा साहिब की ओर से आने वाले वाहनों को धर्मावाला से ही वैकल्पिक मार्ग पर डायवर्ट किया जाएगा, जबकि दिल्ली-दून एक्सप्रेस वे से आने वाले कांवड़ वाहनों को भी शहर की सीमा से पहले ही यू-टर्न कराया जाएगा।

दरअसल, स्कूल खुलने के बाद छुट्टी के समय शहर में पहले से ही जाम की समस्या बनी हुई है। वहीं लगातार बारिश के कारण कई सड़कों की स्थिति भी खराब हो गई है। ऐसे में कांवड़ यात्रा के दौरान वाहनों का अतिरिक्त दबाव शहर की यातायात व्यवस्था को प्रभावित कर सकता है। इसे देखते हुए पुलिस ने पहले से ही विस्तृत रणनीति तैयार की है।

यातायात पुलिस के अनुसार कांवड़ यात्रियों के लिए निर्धारित मार्गों पर दिशा-सूचक बोर्ड लगाए जाएंगे। प्रमुख चौराहों, चेक पोस्टों, पुलिस चौकियों और देहरादून की सीमाओं पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा। पुलिसकर्मी प्रत्येक कांवड़ वाहन की निगरानी करेंगे और उन्हें निर्धारित रूट प्लान के अनुसार ही आगे बढ़ाएंगे। पूरे अभियान की निगरानी ट्रैफिक पुलिस, स्थानीय पुलिस और संबंधित विभागों के समन्वय से की जाएगी।

एसपी ट्रैफिक जितेंद्र चौधरी ने बताया कि इस व्यवस्था का उद्देश्य कांवड़ यात्रा को सुचारु बनाए रखने के साथ-साथ आम नागरिकों को अनावश्यक जाम से राहत देना है। उन्होंने कहा कि विशेष रूप से स्कूल जाने वाले बच्चों, कार्यालय आने-जाने वाले लोगों और आपातकालीन सेवाओं के वाहनों की निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए यह ट्रैफिक प्लान लागू किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments