Sunday, March 8, 2026
Homeदेहरादूनकार्यवाही कल सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित, इन लोगों ने...

कार्यवाही कल सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित, इन लोगों ने विधानसभा कूच का किया प्रयास

उत्तराखंड विधानसभा बजट सत्र 2024 की कार्यवाही 27 फरवरी 2024 सुबह 11:00 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

आंदोलनकारी बैरकेडिंग के सामने बैठकर की नारेबाजी
सभी आंदोलनकारी बैरकेडिंग के सामने सड़क पर बैठ कर नारेबाजी करने लगे। पुलिस अधिकारियों ने उनसे ज्ञापन सौंपकर जाने की अपील की, लेकिन आदोलनकारियों ने ऐसा करने से मना कर दिया। कुछ देर बाद एसडीएम योगेश मेहरा के समझाने पर आंदोलनकारियों ने उनके माध्यम से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन भेजा और वहां से चले गए।

विधानसभा कूच का प्रयास
उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी संयुक्त परिषद ने छूटे हुए आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण करने सहित अन्य मांगों को लेकर विधानसभा कूच का प्रयास किया, लेकिन रिस्पना के पहले ही पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर आंदोलनकारियों को रोक दिया। इस दौरान पुलिस और आंदोलनकारियों के बीच धक्का मुक्की भी हुई, पर पुलिस ने उनको आगे नहीं जाने दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments