Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डकृषि कानूनों को लेकर किसानों का हल्ला बोल, डोईवाला से ट्रैक्टर के...

कृषि कानूनों को लेकर किसानों का हल्ला बोल, डोईवाला से ट्रैक्टर के साथ राजभवन कूच

देहरादून। नए कृषि कानूनों के विरोध में उत्तराखंड में आज किसान राजभवन कूच करेंगे। इसको लेकर देहरादून जिले के ऋषिकेश रोड डोईवाला स्थित गुरुद्वारे के बाहर भारी संख्या में किसान एकत्रित हुए। इसके बाद उन्होंने यहां से देहरादून के लिए कूच कर दिया है। बता दें कि पहले किसान डोईवाला होते हुए देहरादून की ओर जाने वाले थे, लेकिन उन्होंने अचानक रुट बदल दिया और भानियावाला-लच्छीवाला फ्लाईओवर बाईपास से होते हुए दून के लिए निकल गए हैं।

किसानों ने आज राजभवन कूच का एलान किया। इसे देखते हुए ट्रैफिक और रूट प्लान भी जारी किया गया है। डोईवाला में विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों से ट्रैक्टरों में सवार किसान पूरे दमखम के साथ मोर्चे पर डटे नजर आ रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर स्थानीय प्रशासन ने भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जगह-जगह लोहे के अवरोधक भी लगाए हैं। फायर बिग्रेड भी डोईवाला में बुलाई गई है।

भारी संख्या में ट्रैक्टर में सवार किसान डोईवाला में गुरुद्वारे के बाहर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अचानक अपना रूट प्लान बदल दिया है। पहले कृषि कानूनों के खिलाफ किसान डोईवाला होते हुए देहरादून की ओर जाने वाले थे, जहां पुलिस ने किसानों को रोकने के लिए जगह-जगह अवरोधक लगाए थे। पर अब किसानों ने अचानक अपना रूट प्लान बदल दिया।


डोईवाला गुरुद्वारे से किसान वापस भानियावाला पहुंचे, जहां से भानियावाला-लच्छीवाला फ्लाईओवर बाईपास से होते हुए आगे बढ़ गए हैं। यहां फ्लाईओवर पर भी पुलिस ने बैरिकेडिंग की थी, लेकिन किसानों ने बैरिकेडिंग को हटाकर देहरादून की ओर कूच कर दिया है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments