ऋषिकेश। विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने कृष्णानगर कॉलोनी की आंतरिक सड़कों के निर्माण के लिए अपनी विधायक निधि से दस लाख रुपए देने की घोषणा की है। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को भी सुना।
कृष्णानगर कॉलोनी में जनता मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने बताया कि उन्होंने कृष्णानगर कॉलोनी को नगर निगम में शामिल करने या नई ग्रामसभा के निर्माण के लिए मुख्यमंत्री को दिए गए 21 सूत्रीय मांग पत्र में प्रमुख रूप से आग्रह किया है। कृष्णानगर कॉलोनी को किसी भी हालत में उजड़ने नहीं दिया जाएगा जिसके लिए वह हर पल कृष्णानगर वासियों के संग खड़े है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सीवर लाइन बिछाए जाने के निर्देश भी दिए गए हैं।
कार्यक्रम के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने उपस्थित कन्याओं को नवरात्र के पावन अवसर पर फूल माला पहनाई और देवी स्वरूप कन्याओं के पैर छूकर आशीर्वाद भी प्राप्त किया। जनता मिलन के अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को भी सुना और कई समस्याओं का संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ वार्ता कर समाधान भी निकाला।

.jpeg)
.jpeg)

