Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डकेंद्रीय विद्यालयों में बाल वाटिका- तीन के लिए 28 जुलाई तक होंगे...

केंद्रीय विद्यालयों में बाल वाटिका- तीन के लिए 28 जुलाई तक होंगे दाखिले

देहरादून: केंद्रीय विद्यालयों में बाल वाटिका- तीन के लिए 28 जुलाई तक दाखिले होंगे। 29 से कक्षाएं संचालित की जाएंगी। केंद्रीय विद्यालय संगठन देहरादून संभाग में इस सत्र से 21 विद्यालयों में भी बाल वाटिका-तीन संचालित हो रही है। इसके लिए कुल 2373 बच्चों ने पंजीकरण कराया था। विद्यालयों में पंजीकृत छात्रों की आनलाइन लाटरी निकालने के बाद दाखिले की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। निजी स्कूलों में केजी, एलकेजी, नर्सरी की भांति केंद्रीय विद्यालयों में भी बाल वाटिका-एक, दो व तीन शुरू किया है। यहां बच्चों को स्कूल व सामाजिक परिवेश से जोड़ते हुए खेल-खेल में शिक्षित करना, बच्चों के मन से पढ़ाई का डर हटाते हुए रोचक तरीके से शिक्षा से जोड़कर उनकी बौद्धित क्षमता का आकलन करना है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments