Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डकेएमवीएन के कर्मचारी तीसरे दिन भी नियमितीकरण समेत तमाम मांगों को लेकर...

केएमवीएन के कर्मचारी तीसरे दिन भी नियमितीकरण समेत तमाम मांगों को लेकर धरने पर

नैनीताल। कुमाऊँ मंडल विकास निगम प्रबंधन द्वारा नए पदों पर नियुक्ति करने को लेकर जारी की गई विज्ञप्ति और लंबे समय से विभिन्न मांगें पूरी नहीं होने पर निगम कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन तीसरे दिन भी जारी रहा। कर्मियों ने गुरुवार से क्रमिक अनशन पर उतरने की चेतावनी दी है।

बुधवार को संयुक्त कर्मचारी महासंघ के बैनर तले निगम कर्मी मल्लीताल स्थित निगम मुख्यालय में एकत्रित हुए। जहां उन्होंने विभिन्न मांगों को लेकर निगम प्रबंधन और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। महासंघ अध्यक्ष दिनेश गुरु रानी ने बताया कि निगम में कार्यरत करीब 440 कर्मचारी अस्थाई तौर पर काम कर रहे हैं। लंबे समय से कर्मियों को नियमित करने की मांग महासंघ द्वारा की जा रही है।

इसके अलावा विभागीय प्रमोशन और वरिष्ठता सूची जारी करने की मांग की मांग भी की गई है। मगर निगम प्रबंधन द्वारा इसको लेकर कोई निर्णय नहीं लिया जा रहा है। धरना प्रदर्शन को तीन दिन होने के बावजूद निगम प्रबंधन द्वारा को लेकर कोई वार्ता नहीं की गई है। उन्होंने ऐलान किया कि गुरुवार से मुख्यालय में 10 कर्मचारी क्रमिक अनशन शुरू करेंगे।

प्रदर्शन करने वालों में महासंघ महामंत्री गुमान सिंह, संयोजक दिनेश सांगुड़ी, रमेश टम्टा, मंजुल सनवाल, महेश कांडपाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कंचन चंदोला, हिम्मत बिष्ट, रमेश कपकोटी, भरत सत्यवाली, हरीश पुनेठा, नवीन भंडारी, विनोद तिवारी, गौतम कुमार, संजय कुमार, जानकी देवी, नीता आर्य, दीपा वर्मा, भगवती लोहनी, रजनी बिष्ट, भावना साह, कमला धनिक, सीमा बेग, गायत्री बिष्ट, बीना कर्नाटक, गोकुल कुमार, आनंद भंडारी समेत तमाम कर्मचारी मौजूद रहे।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments