Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डकेदारनाथ रोपवे के शिलान्यास के बाद अब बदरीनाथ धाम जाएंगे पीएम मोदी

केदारनाथ रोपवे के शिलान्यास के बाद अब बदरीनाथ धाम जाएंगे पीएम मोदी

बाबा केदार के भक्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज छठवीं बार केदारनाथ पहुंचे हैं। वह यहां ढाई घंटे रहेंगे। इसके बाद बदरीनाथ धाम के लिए रवाना होंगे। प्रधानमंत्री आज उत्तराखंड को 3400 करोड़ रुपये के कनेक्टिविटी प्रोजेक्ट की सौगात देंगे।

बदरीनाथ धाम जाएंगे पीएम मोदी
पुनर्निर्माण कार्यो के बाद पीएम मोदी ने निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री, राज्यपाल समेत अन्य अधिकारियों व तीर्थ पुरोहित समाज के साथ संवाद किया। प्रधानमंत्री, कुछ ही देर में बदरीनाथ धाम के लिए  रवाना होंगे।

पुनर्निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण
केदारनाथ रोपवे का शिलान्यास करने के बाद पीएम मोदी आदिगुरु शंकराचार्य की समाधि स्थल  गए। वहां से लौटकर पीएम पुनर्निर्माण कार्यों का निरीक्षण करने निकले। 

केदारनाथ रोपवे का किया शिलान्यास
लगभग 946 करोड़ की लागत से बनने वाले सोनप्रयाग-केदारनाथ रोपवे का पीएम मोदी ने शिलान्यास किया। परियोजना से जुड़े नेशनल हाईवे लॉजिस्टक मैनेजमेंट लिमिटेड के अभियंता ने बताया कि प्रधानमंत्री को वीडियोग्राफी व फोटोग्राफी के माध्यम से परियोजना के बारे में जानकारी दी गई।

बदरीनाथ में बढ़ी हलचल
पीएम मोदी कुछ ही देर में बदरीनाथ धाम के लिए रवाना होंगे। वह अभी केदारनाथ धाम में हैं। उनके आगमन से बदरीनाथ धाम में हलचल बढ़ गई है। साकेत चौक से बदरीनाथ धाम तक प्रधानमंत्री मोदी के दौरे को लेकर  जीरो जोन में तब्दील कर दिया गया है। तीर्थ यात्रियों को मंदिर में प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। साकेत चौक से ही सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

खास पहनावे में नजर आए पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बार भी अपने खास पहनावे में नजर आए। मंदिर में पूजा अर्चना के बाद बाहर आकर उन्होंने जनता का अभिभावदन स्वीकार किया। उनके पहनावे ने हर किसी का ध्यान खींचा। हिमाचल के खास परिधान चोला डोरा पहकर पीएम मोदी इस पहुंचे हैं। 
विधिवत पूजा संपन्न, मंदिर गर्भ गृह से बाहर आए पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विधिवत परंपरागत ढंग से बाबा केदार की पूजा अर्चना कर मंदिर गृभ गृह से बाहर आ गए हैं। उन्होंने राष्ट्र कल्याण के लिए बाबा केदार का आशीर्वाद मांगा। इसके बाद प्रधानमंत्री एटीवी (ऑल टेरिल व्हीकल) अब पुनर्निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर रहे हैं।
पीएम मोदी ने केदारनाथ मंदिर में शुरू की पूजा-अर्चना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाबा केदार को नमन कर मंदिर के गर्भ गृह की ओर प्रस्थान किया। उन्होंने यहां पूजा-अर्चना शुरू कर दी है। पीएम मोदी नौ बजे तक केदारनाथ मंदिर में दर्शन और पूजा करेंगे।
तीर्थपुरोहितों ने किया पीएम मोदी का स्वागत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छठवीं बार आज बाबा केदार के द्वार पहुंचे हैं। उनके आगमन पर तीर्थपुरोहितों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद एसपीजी के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंदिर परिसर पहुंचे। बाबा केदार को नमन कर उन्होंने मंदिर के गर्भ गृह की ओर प्रस्थान किया।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments