Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डकेदारनाथ हेली सेवा: आज खुलेगा पोर्टल, आठ से दस मई के लिए...

केदारनाथ हेली सेवा: आज खुलेगा पोर्टल, आठ से दस मई के लिए कर सकेंगे टिकटों की बुकिंग

चारधाम यात्रा में केदारनाथ हेली सेवा के लिए बुधवार को आईआरसीटीसी का पोर्टल खुलेगा। इसके तहत आठ, नौ व दस मई के लिए बुकिंग की जाएगी। यूकाडा के सीईओ सी रविशंकर ने बताया कि आईआरसीटीसी की ओर से तीन मई को दोपहर 12 बजे पोर्टल पर बुकिंग शुरू की जाएगी।

इसके तहत गुप्तकाशी, सिरसी और फाटा से केदारनाथ यात्रा के लिए तीर्थयात्री ऑनलाइन टिकट बुक कर सकते हैं। आईआरसीटीसी की वेबसाइट के माध्यम से टिकट बुक कराया जा सकता है। सी रविशंकर ने ये भी कहा है कि दिनभर में केदारनाथ हेली सेवा के जो टिकट रद्द होते हैं, उनके सापेक्ष उसी दिन टिकट बुकिंग की सुविधा भी आईआरसीटीसी वेबसाइट पर उपलब्ध है।

ऐसे करें बुकिंग
बुकिंग करने के लिए सबसे पहले आपको केदारनाथ की यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद आईआरसीटीसी की वेबसाइट www.heliyatra.irctc.co.in पर अप्लाई करें। इसके बाद आपको लॉग इन आईडी बनानी होगी। जिसके बाद बुकिंग के लिए आईटी प्रोफाइल खुलेगी। यात्री को हेली ऑपरेटर कंपनी का चयन करने के बाद यात्रा की तिथि और स्लॉट टाइम भरना होगा। इसके साथ ही यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या और जानकारी देनी होगी। इस प्रक्रिया को पूरी करने के बाद पंजीकृत मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा। ओटीपी डालने के बाद टिकट राशि का ऑनलाइन भुगतान कर टिकट बुक हो जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments