Tuesday, September 8, 2026
Homeदेहरादूनकेदारनाथ हेली सेवा का किराया नहीं बढ़ेगा, 15 सितंबर से शुरू होगी...

केदारनाथ हेली सेवा का किराया नहीं बढ़ेगा, 15 सितंबर से शुरू होगी सेवा

देहरादून। चारधाम यात्रा के दूसरे चरण में 15 सितंबर से शुरू होने जा रही केदारनाथ हेली सेवा को लेकर तीर्थयात्रियों के लिए राहत की खबर है। इस चरण में हेलिकॉप्टर सेवा के किराये में कोई बढ़ोतरी नहीं की जाएगी। हेली सेवा के लिए टिकट बुकिंग सात सितंबर से आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर शुरू हो चुकी है।

उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) ने चारधाम यात्रा के लिए गुप्तकाशी, फाटा और सिरसी हेलीपैड से केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवा संचालित करने के लिए नौ कंपनियों के साथ अनुबंध किया है।

इस वर्ष गुप्तकाशी से केदारनाथ आने-जाने का किराया 12,154 रुपये, फाटा से 9,680 रुपये और सिरसी से 6,086 रुपये निर्धारित किया गया है। पिछले वर्ष की तुलना में गुप्तकाशी से हेली सेवा के किराये में 290 रुपये और फाटा से 838 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। वहीं, सिरसी हेलीपैड से केदारनाथ का किराया पिछले वर्ष की तुलना में 2,753 रुपये कम हुआ है।

यूकाडा के सीईओ प्रतीक जैन ने बताया कि 15 सितंबर से केदारनाथ हेली सेवा शुरू की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि फिलहाल हेली सेवा के किराये में कोई बढ़ोतरी नहीं की जाएगी। इससे हेली सेवा के माध्यम से केदारनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालुओं को राहत मिलेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments