Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डकैबिनेट मंत्री ने किया प्रदेश की नंबर वन मंडी का उद्घाटन, अत्याधुनिक...

कैबिनेट मंत्री ने किया प्रदेश की नंबर वन मंडी का उद्घाटन, अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है मंडी

कैबिनेट मंत्री ने किया प्रदेश की नंबर वन मंडी का उद्घाटन, अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है मंडी

नरेंद्रनगर की मंडी स्थानीय कृषकों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने में मील का पत्थर साबित होगी। प्रधानमंत्री के किसानों की आय को दोगुना करने का संकल्प इस मंडी से अवश्य पूर्ण होगा। सोमवार को नरेंद्रनगर में प्रदेश की नंबर वन नवनिर्मित सहकारी मंडी के उद्घाटन के दौरान कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने यह बातें कही। उन्होंने बताया कि इस मंडी के माध्यम से किसानों का शोषण करने वाले बिचैलियों को रोकने में भी सहायता मिलेगी।

कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने नरेंद्रनगर में नवनिर्मित सहकारी मंडी का शुभारंभ किया। इसे जनता को समर्पित करते हुए उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों को इसका भरपूर लाभ उठाना चाहिए। आढ़तियों को इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए कि लोगों का मंडी के प्रति विश्वास बढ़े।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments