Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डकैबिनेट मंत्री मदन कौशिक 17 सितंबर से काम पर लौटेंगे, पूरी तरह...

कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक 17 सितंबर से काम पर लौटेंगे, पूरी तरह हुए स्वस्थ

देहरादून। सरकार के प्रवक्ता और कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक 17 सितंबर से काम पर लौटेंगे। कोरोना संक्रमण के चलते इन दिनों वह होम आइसोलेशन में हैं, जिसकी अवधि बुधवार को समाप्त हो रही है। उनके स्वस्थ होने से अब प्रदेश सरकार की चिंता भी दूर हो गई है। असल में मुख्यमंत्री ने कौशिक को विधानसभा के मानसून सत्र के लिए संसदीय कार्यमंत्री का जिम्मा भी सौंपा है।

शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक के स्टाफ में शामिल एक पीआरओ कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। पांच सितंबर को इसकी रिपोर्ट मिलने के बाद से कैबिनेट मंत्री कौशिक सेल्फ आइसोलेशन में थे और वह हरिद्वार में एक निजी अस्पताल में भर्ती भी हो गए थे। छह सितंबर को एंटीजन टेस्ट में कौशिक कोरोना पॉजिटिव पाए गए। आरटी-पीसीआर टेस्ट में भी उनमें कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। इसके बाद कौशिक को एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया। हाल में वहां से छुट्टी मिलने पर इन दिनों वह हरिद्वार स्थित आवास पर आइसोलेशन में हैं।

सरकार के प्रवक्ता और कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक 17 सितंबर से काम पर लौटेंगे। कोरोना संक्रमण के चलते इन दिनों वह होम आइसोलेशन में हैं, जिसकी अवधि बुधवार को समाप्त हो रही है। उनके स्वस्थ होने से अब प्रदेश सरकार की चिंता भी दूर हो गई है। असल में मुख्यमंत्री ने कौशिक को विधानसभा के मानसून सत्र के लिए संसदीय कार्यमंत्री का जिम्मा भी सौंपा है।

शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक के स्टाफ में शामिल एक पीआरओ कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। पांच सितंबर को इसकी रिपोर्ट मिलने के बाद से कैबिनेट मंत्री कौशिक सेल्फ आइसोलेशन में थे और वह हरिद्वार में एक निजी अस्पताल में भर्ती भी हो गए थे। छह सितंबर को एंटीजन टेस्ट में कौशिक कोरोना पॉजिटिव पाए गए। आरटी-पीसीआर टेस्ट में भी उनमें कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। इसके बाद कौशिक को एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया। हाल में वहां से छुट्टी मिलने पर इन दिनों वह हरिद्वार स्थित आवास पर आइसोलेशन में हैं।

अब कौशिक के स्वस्थ होने से सरकार की चिंता दूर हो गई है। सोमवार को फोन पर हुई बातचीत में कैबिनेट मंत्री कौशिक ने बताया कि उनकी दोबारा कराई गई कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। उन्होंने कहा कि अब वह पूरी तरह से स्वस्थ हैं और 16 सितंबर को होम आइसोलेशन खत्म होने के बाद 17 सितंबर से कोविड के नियमों का पालन करते हुए काम पर लौटेंगे। उन्होंने कोरोना संक्रमण के दौरान उनके बेहतर स्वास्थ्य की कामना करने वाले सभी शुभचिंतकों को धन्यवाद ज्ञापित किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments