Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डकैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज कोरोना पॉजिटिव, अन्य अधिकारियों को क्वारंटाइन किए जाने...

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज कोरोना पॉजिटिव, अन्य अधिकारियों को क्वारंटाइन किए जाने की संभावना

LIVE Uttarakhand Coronavirus Update: कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव

देहरादून। उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज समेत 22 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इससे पहले शनिवार को उनकी पत्नी अमृता रावत कोरोना पॉजिटिव पाई गईं थी, जिसके बाद उनके सैंपल लिए गए थे। रविवार को मिली रिपोर्ट में महाराज, उनके एक बेटे, पोते और बहुओं में भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। एक बेटे की रिपोर्ट पर संशय होने पर सैंपल दोबारा लिया गया है। वहीं, कर्मचारियों के सैंपल में 17 लोग पॉजिटिव और 18 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।

कैबिनेट मंत्री महाराज की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद अब कैबिनेट के साथ ही कई अधिकारियों को भी क्‍वारंटाइन किए जाने की संभावना है। कैबिनेट मंत्री महाराज 29 मई को कैबिनेट की बैठक में शामिल हुए। सरकार के प्रवक्‍ता और कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि अब स्‍वास्‍थ्‍य विभाग की जो भी गाइडलाइन होगी, मंत्री और अधिकारी उसका अनुपालन करेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments