Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डकोरोना मरीज मिलने पर किशन नगर एनक्लेव पाबंद 

कोरोना मरीज मिलने पर किशन नगर एनक्लेव पाबंद 

देहरादून। कोरोना संक्रमित मिलने पर देहरादून प्रशासन ने सोमवार को किशन नगर एनक्लेव सिरमौर मार्ग लोकायुक्त वाली गली में मरीज के मकान के आसपास की इलाके को पाबंद कर दिया है। वहीं, अब अगले आदेश तक यहां के लोग पाबंद क्षेत्र के अंदर ही रहेंगे। वहीं, क्षेत्र के बैंक, दुकानें और अन्य सभी प्रतिष्ठान बंद रहेंगे।

जिलाधिकारी डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने सोमवार को इसके आदेश जारी कर दिए हैं। किशन नगर एनक्लेव में वह हिस्सा जिसके पूर्व में नवीन गुप्ता का मकान, पश्चिम में पुराना खाली लोकायुक्त कार्यालय भवन, उत्तर में भरतुरिया का मकान तथा दक्षिण में लोकायुक्त वाली गली को पाबंद किया गया है।

सीएमओ को सामुदायिक स्वास्थ्य पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। इमरजेंसी में लोग टोल फ्री नंबर 112 पर संपर्क कर सकते हैं।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments