Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डकोरोना वैक्सीनेशन को मिलेगी रफ्तार,उत्तराखंड को मिलेगी एक लाख कोविशील्ड की डोज

कोरोना वैक्सीनेशन को मिलेगी रफ्तार,उत्तराखंड को मिलेगी एक लाख कोविशील्ड की डोज

राज्य में शुक्रवार को एक लाख कोविशील्ड वैक्सीन पहुंचेंगी। इससे 45 प्लस वालों को बड़ी राहत मिलेगी। लंबे समय से इस आयु वर्ग का वैक्सीनेशन ठप पड़ा है। वैक्सीन कोटा समाप्त होने के बाद राज्य सरकार ने केंद्र से जल्द वैक्सीन भेजने का अनुरोध किया था। संभावना जताई जा रही थी कि 24 मई को वैक्सीन राज्य में पहुंचेंगी। अब, नोडल अफसर कुलदीप मर्तोलिया ने बताया कि वैक्सीन शुक्रवार तक उत्तराखंड पहुंच जाएगी। शुक्रवार दोपहर तक वैक्सीन पहुंचने के बाद कोविशील्ड को टीकाकरण केंद्रों के लिए आवंटित कर दिया जाएगा। ताकि शनिवार से अभियान शुरू हो सके। 45 प्लस वालों के लिए एक लाख की खेप बड़ी राहत मानी जा रही है। अभी राज्य में 18 प्लस वालों के लिए टीकाकरण चल रहा था। इस श्रेणी में 1.20 लाख वैक्सीन जल्द आने वाली है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments