Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डकोरोना वॉरियर्स के बच्चों के लिए MBBS की पांच सीटें आरक्षित

कोरोना वॉरियर्स के बच्चों के लिए MBBS की पांच सीटें आरक्षित

देहरादून। कोरोनाकाल में उत्कृष्ट सेवा देने वाले कोरोना वॉरियर्स के बच्चों के लिए अब केंद्रीय पूल की एमबीबीएस (MBBS) की पांच सीटें आरक्षित की गई हैं। इसके लिए चिकित्सा शिक्षा निदेशालय की ओर से आवेदन मांगें हैं। निदेशालय ने केंद्र की ओर से भेजे गए पत्र का उल्लेख करते हुए कहा है कि वह चिकित्सक, स्वास्थ्य कर्मी कोरोना वॉरियर (Corona Warrior) हैं, जो कोरोना वॉर्ड में मरीजों की सेवा में सर्पित और हाई रिस्क में रहे हैं। उन्होने बताया कि उनको  आवेदन पत्र को संबंधित अफसर से सत्यापित कराना होगा। वहीं, उनके बेटे या बेटी ने नीट (Neet) की परीक्षा पास की होनी चाहिए। आपको बता दें कि https://medicaleducation.uk.gov.in से आवेदन पत्र लेकर जमा कराया जा सकता है। 

इन कॉलेजों में हैं सीटें

– लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज, नई दिल्ली (केवल लड़कियों के लिए)। 

– एमजीएमसी, वर्धा महाराष्ट्र। 

– एनएससीबी मेडिकल कॉलेज जबलपुर, मध्य प्रदेश।  

– जेएलएन मेडिकल कॉलेज अजमेर, राजस्थान। 

– राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी, उत्तराखंड। 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments