Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डकोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए आज जारी हो सकता...

कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए आज जारी हो सकता है स्कूलों में छुट्टी का शासनादेश

प्रदेश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए देहरादून जिले में कालसी और चकराता को छोड़कर पूरे जिले में 30 अप्रैल तक स्कूल बंद रहेंगे। इसके अलावा पूरे हरिद्वार जिले में, नैनीताल नगर पालिका क्षेत्र और हल्द्वानी नगर निगम क्षेत्र में कक्षा एक से 11वीं तक सभी स्कूल बंद रहेंगे।शिक्षा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम के मुताबिक सोमवार को स्कूलों में छुट्टी को लेकर शासनादेश जारी किया जाएगा। शिक्षा सचिव ने कहा कि शुक्रवार को कैबिनेट की बैठक में स्कूलों को बंद किए जाने के फैसले के बाद सोमवार को सचिवालय खुलने पर इस संबंध में शासनादेश जारी कर दिया जाएगा।बताया कि 10वीं और 12वीं के लिए यह फैसला अभी लागू नहीं होगा। वहीं प्रदेश के जिन जिलों एवं विकासखंडों में स्कूल खुले रहेंगे, उनमें 15 अप्रैल से नया शिक्षा सत्र शुरू होगा।प्रदेश में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए प्रदेश मंत्रिमंडल ने देहरादून शहर में रात 10 बजे से सुबह पांच बजे तक रात्रि कर्फ्यू लगाने का फैसला किया है।कैबिनेट ने देहरादून में कालसी और चकराता को छोड़कर, पूरे हरिद्वार जिले, नैनीताल नगरपालिका और हल्द्वानी नगर निगम क्षेत्र में कक्षा एक से 11वीं तक के सभी स्कूलों को 30 अप्रैल तक बंद करने का फैसला किया है।10वीं व 12वीं के लिए यह फैसला लागू नहीं होगा।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments