Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डकोविड कर्फ्यू में मिल सकती है और ढील, जिम और कोचिंग सेंटर...

कोविड कर्फ्यू में मिल सकती है और ढील, जिम और कोचिंग सेंटर भी खोलने की तैयारी

उत्तराखंड सरकार मंगलवार से राज्य में बंद जिम और कोचिंग केंद्रों को सशर्त खोलने की अनुमति दे सकती है। मसूरी व नैनीताल व अन्य प्रमुख पर्यटक स्थलों को मंगलवार और बुधवार को बंद रखा जा सकता है। ये पर्यटक स्थल वीकेंड (शनिवार और रविवार को) पर खुलेंगे और यहां इन दोनों दिन पर्यटकों की आवाजाही हो सकेगी।सरकार के स्तर पर कोविड कर्फ्यू में इस सप्ताह दी जाने वाली ढील पर सहमति बन गई है। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सोमवार को कोविड कर्फ्यू के संबंध में मानक प्रचालन प्रक्रिया जारी कर देगा। इस सप्ताह से राज्य के सभी कोचिंग केंद्रों व जिम को 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खोलने की अनुमति दी जा सकती है। इसके अलावा बाजारों के खुलने का समय सुबह आठ बजे से शाम सात बजे तक कर दिया जाएगा।

प्रमुख पर्यटक स्थलों को छोड़कर राज्य के बाकी इलाकों में शनिवार और रविवार को छोड़कर पांच दिन बाजार खोले जा सकेंगे। रविवार को मानक प्रचालन प्रक्रिया जारी नहीं हो सकी। अब यह सोमवार को जारी होगी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments