Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डक्रिकेटर स्नेह राणा होंगीं एसजीआरआर विवि की ब्रांड एंबेसडर

क्रिकेटर स्नेह राणा होंगीं एसजीआरआर विवि की ब्रांड एंबेसडर

देहरादून। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सदस्य स्नेह राणा दून स्थित एसजीआरआर विश्वविद्यालय की ब्रांड एंबेसडर होंगीं। विवि के कुलाधिपति श्रीमहंत देवेंद्र दास ने इसकी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि स्नेह को एक लाख रुपये की सम्मान राशि प्रदान की जाएगी। साथ ही दून लौटने पर सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

स्नेह ने हाल ही में इंग्लैंड में खेले गए टेस्ट के दौरान 80 रनों की शानदार पारी खेलने के अलावा चार विकेट भी झटके थे। उन्होंने एसजीआरआर पब्लिक स्कूल रेसकोर्स के मैदान में प्रैक्टिस के साथ अपने करिअर की शुरूआत की।

स्नेह ने इंग्लैंड दौरे पर जाने से पहले श्रीमहंत से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया था। कुलपति डॉ. उदय सिंह रावत ने कहा कि स्नेह जैसी बेटियां हम सब का अभिमान और युवा पीढ़ी की रोल मॉडल हैं। विवि की ओर से प्रतिभाशाली क्रिकेटर को सभी तरह का सहयोग दिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments