Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधखेत में पानी लगाने को लेकर हुए विवाद में फावड़े से हमला...

खेत में पानी लगाने को लेकर हुए विवाद में फावड़े से हमला कर एक युवक की बेरहमी से हत्या

देहरादून: राजधानी से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां सहसपुर थाना क्षेत्र में खेत में पानी लगाने को लेकर हुए विवाद में फावड़े से हमला कर एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी। मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बीते दिन युवक लहूलुहान हालत में अचेत अवस्था में खेत में मिला था।

उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच के बाद आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं जवान बेटे की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आनंद पुत्र श्री चंद निवासी कल्याणपुर थाना सहसपुर राजमिस्त्री का काम करता था। सोमवार को वह खेतों में पानी लगाने गया था। जब काफी देर तक वह नहीं लौटा तो परिजनों को उसकी चिंता हुई। इस बीच कुछ ग्रामीणों ने उसे अचेत अवस्था में खेत में लहूलुहान हालत में पड़ा देखा।

परिजन आनन-फानन उसे सेलाकुई स्थित अस्पताल ले गए। जहां से गंभीर अवस्था में उसे दून रेफर कर दिया गया। उपचार के द्वारा युवक की मौत हो गई। पुलिस ने अपने स्तर पर जब मामले की जांच शुरू की तो पता चला कि मामला कोई हादसा नहीं, बल्कि हत्या का है। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी गफ्फूर को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं मृतक के परिजनो ने मुआवजे की मांग को लेकर सहसपुर में हंगामा किया है

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments