Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डगंगा जल लेने पहुंचे दूसरे राज्यों के वाहनों से सीपीयू ने उतरवाए प्रेशन...

गंगा जल लेने पहुंचे दूसरे राज्यों के वाहनों से सीपीयू ने उतरवाए प्रेशन हॉर्न, काटे चालान

देहरादून। गंगा जल लेने के लिए बाइकों से धर्मनगरी हरिद्वार पहुंचे यूपी, हरियाणा और पंजाब के वाहन चालकों से यातायात पुलिस व सिटी पेट्रोलिंग यूनिट (सीपीयू) ने हाईवे पर अभियान चलाकर प्रेशन हॉर्न उतरवाए। शुक्रवार को हाईवे पर बाहरी प्रदेशों की बाइकों की संख्या बहुत ही ज्यादा नजर आई। इसके साथ ही बिना हेलमेट बाइक चला रहे चालकों के भी चालान काटे गए।

कांवड़ यात्रा स्थगित होने के बाद भी शुक्रवार को सावन की शिवरात्रि के मौके पर जलाभिषेक करने के लिए यूपी, पंजाब, हरियाणा व दिल्ली के युवा बाइकों से हरिद्वार पहुंचे। अधिकतर वाहनों में प्रेशन हॉर्न लगे हुए थे और बिना हेलमेट के ही सवार वाहन चला रहे थे। 

यातयात निरीक्षक द्वितीय व सीपीयू प्रभारी अखिलेश कुमार हाईवे पर टीम के सदस्यों दिनेश पंवार, सुनील नेगी, प्रशांत मिश्रा, देवेंद्र, रहमान व सुधीर के साथ पहुंचे और चेकिंग शुरू की। जिसके बाद यातायात पुलिस व सीपीयू टीम ने हाईवे से गुजर रहे बाइक सवारों को रोक कर उनके प्रेशर हॉर्न उतवाए और हेलमेट न लगाने पर चालान भी किया गया।

इसके साथ ही ट्रिपल राइडिंग, रॉन्ग साइड वाहन चलाने वाले, खतरनाक ड्राइविंग करने वाले व बिना मास्क लगाए कार्रवाई करने वालों के चालान काटे गए। यातायात निरीक्षक द्वितीय व सीपीयू प्रभारी अखिलेश कुमार ने बताया कि हरियाणा, यूपी, दिल्ली से आए वाहनों पर प्रेशन हॉर्न लगे हुए थे। इसके साथ ही लोग ट्रिपल राइडिंग भी कर रहे थे। जिसके बाद इस पर कार्रवाई की गई।

रुड़की के नारसन बॉर्डर पर शिवरात्रि पर्व को लेकर पुलिस ने गुरुवार से ही सख्ती बढ़ा दी थी। इस क्रम में गुरुवार को 600 से अधिक वाहनों को वापस लौटाया गया। इसके अलावा बाइकों से पहुंचे एक हजार से अधिक लोगों को रोका गया। लोगों को आईटीपीसीआर निगेटिव रिपोर्ट के आधार पर ही प्रवेश दिया गया।

लोगों को हरिद्वार जाने से रोकने के लिए नारसन बॉर्डर के साथ-साथ अन्य संपर्क मार्गों पर भी भारी पुलिस बल तैनात है। दोपहिया वाहन चालकों से पूछताछ के बाद ही उन्हें उत्तराखंड में प्रवेश दिया जा रहा है। इस दौरान गुरुवार को पुलिस ने बॉर्डर से करीब 600 से अधिक कारों और हजार से अधिक मोटरसाइकिलों को वापस लौटा दिया।

अन्य किसी काम से आए यात्रियों की ओर से निगेटिव आरटीपीसीआर दिखाने के बाद ही उन्हें प्रवेश दिया जा रहा है। पुलिस की ओर से संदिग्ध कारों व मोटरसाइकिलों की चेकिंग की जा रही है। वहीं गुरुवार को नारसन बॉर्डर पर स्थित संयुक्त जांच चौकी पर बाहर से आने वाले 8200 यात्रियों का रजिस्ट्रेशन किया गया, जबकि 1360 लोगों की कोविड जांच हुई। इसके अलावा 3600 लोग अपनी रिपोर्ट साथ लेकर आए थे। उन्हें पूछताछ के बाद प्रवेश दिया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments