Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डगंगा में नहा रहे दिल्ली के तीन पर्यटक डूबे, एक की हुई...

गंगा में नहा रहे दिल्ली के तीन पर्यटक डूबे, एक की हुई मौत; जल पुलिस और एसडीआरएफ चला रही रेस्‍क्‍यू आपरेशन

ऋषिकेश: जनपद टिहरी गढ़वाल के थाना मुनिकीरेती क्षेत्र में शिवपुरी के समीप मंगलवार की दोपहर गंगा में नहा रहे दिल्ली निवासी तीन युवक डूब गए। एक युवक का शव बरामद कर लिया गया है। दो लोग अभी लापता है। जल पुलिस के साथ एसडीआरएफ की टीम गंगा में डूबे युवकों को तलाश रही है।

आइटीबीपी कैंप के समीप गंगा में नहा रहे थे कुछ पर्यटक

थाना मुनिकीरेती के प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह ने बताया कि शिवपुरी आइटीबीपी कैंप के समीप मंगलवार की दोपहर करीब 1:15 बजे दिल्ली से आए कुछ पर्यटक गंगा में नहा रहे थे। इस बीच तीन युवक गंगा में डूब गए।

रेस्क्यू के दौरान एक युवक का शव हुआ बरामद, अन्‍य की तलाश जारी

समीप मौजूद जल पुलिस की टीम को सूचित किया गया। व्यासी चौकी से एसडीआरएफ की टीम को मौके पर बुलाया गया। तत्काल रेस्क्यू कार्य शुरू किया गया। रेस्क्यू के दौरान एक युवक का शव बरामद कर लिया गया है। दो युवक अभी लापता है। डूबने वाले युवकों में एक रोहिणी दिल्ली और दो नजफगढ़ दिल्ली के रहने वाले हैं।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments