Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डगंगा स्नान आज, हरिद्वार पहुंचे तीन लाख श्रद्धालु, घाटों पर उमड़ी...

गंगा स्नान आज, हरिद्वार पहुंचे तीन लाख श्रद्धालु, घाटों पर उमड़ी भीड़

देहरादून। माघ पूर्णिमा स्नान पर हरिद्वार के गंगा घाटों पर भीड़ उमड़ पड़ी है। आज शनिवार को कुम्भ साल का चौथा स्नान है। सभी स्नानों में सबसे अधिक भीड़ उमड़ने की संभावना है। इसकी वजह धार्मिक आस्था के साथ वीकेंड और तापमान बढ़ना भी बताया जा रहा है।

आज होने वाले माघ पूर्णिमा स्नान के लिए शुक्रवार को ही श्रद्धालुओं का हरिद्वार पहुंचना शुरू हो गया था। आईजी कुंभ का दावा है कि शुक्रवार की देर रात तक तीन लाख के करीब श्रद्धालु हरिद्वार पहुंच चुके थे। मेला क्षेत्र में कुंभ पुलिस ने 12 से ज्यादा छोटी-बड़ी पार्किंग बनाई हैं। शुक्रवार शाम तक छोटी पार्किंग भर गई थी । इसके बाद वाहनों को बड़ी पार्किंग में भेजा गया। 

गंगा स्नान के लिए प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। गंगा के प्रमुख घाटों के साथ मेला क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद कर दी गई है। हरकी पैड़ी समेत सभी प्रमुख घाटों पर कड़ी चौकसी रहेगी। खुफिया एजेंसियां भी पूरा दिन अलर्ट रहेंगी।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments