Saturday, March 7, 2026
Homeदेहरादूनगणतंत्र दिवस पर देहरादून में भव्य समारोह, राज्यपाल ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज

गणतंत्र दिवस पर देहरादून में भव्य समारोह, राज्यपाल ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज

देहरादून। गणतंत्र दिवस के अवसर पर देहरादून के परेड ग्राउंड में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और भव्य परेड की सलामी ली। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी उपस्थित रहे।

समारोह के दौरान राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने उत्कृष्ट सेवाओं के लिए पुलिस अधिकारियों सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में सूचना विभाग, संस्कृत शिक्षा विभाग, विद्यालयी शिक्षा विभाग सहित विभिन्न विभागों की आकर्षक झांकियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। झांकी प्रतियोगिता में सूचना विभाग को प्रथम, संस्कृत शिक्षा विभाग को द्वितीय तथा विद्यालयी शिक्षा विभाग को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।

परेड में सीआरपीएफ, आईटीबीपी, 14वीं डोगरा रेजीमेंट, उत्तराखण्ड पुलिस, पीएसी, महिला पीएसी, होमगार्ड्स, एनसीसी, अश्व दल, अग्निशमन दल सहित विभिन्न टुकड़ियों ने भाग लिया। परेड प्रतियोगिता में सीआरपीएफ प्रथम, आईटीबीपी द्वितीय और 14वीं डोगरा रेजीमेंट तृतीय स्थान पर रही।

कार्यक्रम में राज्य के लोक कलाकारों द्वारा छोलिया नृत्य, गढ़वाली नृत्य एवं पाइप बैंड की मनमोहक प्रस्तुतियाँ दी गईं। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर लोकतंत्र सेनानियों, शहीद राज्य आंदोलनकारियों के परिजनों और राज्य आंदोलनकारियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

समारोह में पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’, कैबिनेट मंत्री, सांसद, विधायक, वरिष्ठ प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी तथा बड़ी संख्या में जनसामान्य उपस्थित रहे।

इससे पूर्व राज्यपाल ने लोक भवन में भी राष्ट्रीय ध्वज फहराया और प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने संविधान निर्माताओं, स्वतंत्रता सेनानियों और सशस्त्र बलों को नमन करते हुए ‘विकसित भारत 2047’, आत्मनिर्भर भारत और तकनीक आधारित राष्ट्र निर्माण में नागरिकों की सहभागिता पर बल दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments