Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डगर्लफ्रेंड के साथ विवाद के बाद ब्वॉयफ्रेंड ने खेला खूनी खेल, पूर्व...

गर्लफ्रेंड के साथ विवाद के बाद ब्वॉयफ्रेंड ने खेला खूनी खेल, पूर्व प्रेमी को मारी गोली

गर्लफ्रेंड के साथ हुए विवाद में उसके पूर्व प्रेमी को गोली मार देने की वारदात में शामिल रहे आरोपी मौजूदा प्रेमी को ज्वालापुर पुलिस ने मेरठ यूपी से गिरफ्तार कर लिया जबकि गोली मारने का मुख्य आरोपी उसका दोस्त एवं अन्य आरोपी अभी फरार चल रहे हैं। पिछले दिनों प्रेमनगर आश्रम के पास आयुष भारद्वाज पुत्र निरुपम भारद्वाज निवासी मोहल्ला झाड़ान के पेट में गोली मार दी गई थी।

पुलिस की पड़ताल में सामने आया था कि आयुष का प्रेम प्रसंग विवेक विहार निवासी एक युवती से चल रहा था, जिसे उसने पचास हजार रुपये उधार दिए थे। ब्रेकअप होने के बाद वह पूर्व प्रेमिका से रकम वापस मांग रहा था, इस बात की जानकारी युवती ने मौजूदा प्रेमी अभिषेक तेवतिया पुत्र सुदेश पाल निवासी करौली रोड़ गंगानगर मेरठ यूपी को दी थी।

गर्लफ्रेंड के साथ विवाद के बाद ब्वॉयफ्रेंड ने खेला खूनी खेल, पूर्व प्रेमी को मारी गोली

मौजूदा प्रेमी ने पूर्व प्रेमी से मोबाइल फोन पर संपर्क साधा था, जिसके बाद दोनों की फोन कॉल पर कहासुनी हुई थी। यहां पहुंचे मौजूदा प्रेमी ने रात को पूर्व प्रेमी को प्रेमनगर आश्रम के पास बुलाया था, जिसके पहुंचने पर दोनों के बीच विवाद हो गया था। हाथापाई होने के बाद पास में ही कार में मौजूद रहे अभिषेक के दोस्तों ने आयुष को कार में जबरन बैठाना चाहा था, लेकिन काबू न आने पर उसे गोली मार दी गई थी।

घटनास्थल से आरोपी फरार होने में कामयाब रहे थे। घायल युवक के पिता ने इस संबंध में अपहरण एवं हत्या के प्रयास के आरोप में मुकदमाा दर्ज कराया था। तब से पुलिस आरोपियों की धरपकड़ में जुटी थी। कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी ने आरोपी प्रेमी अभिषेक को गिरफ्तार कर लिया गया।

पूछताछ में सामने आया कि उसके दोस्त कपिल ने गोली मारी थी, जिसकी तलाश कर रहे हैं। अन्य आरोपियों को भी चिन्हित कर लिया गया है, जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments